इस धनतेरस पर यह चीज लेकर आएं घर में, चमक जाएगी किस्मत, धन बरसेगा जमकर
धनतेरस

धनतेरस 2022: 23 अक्टूबर 2022 रविवार के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर कई लोग सोना, चांदी और बर्तन के साथ ही वाहन आदि खरीदते हैं। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। धन्वंतरि को आयुर्वेद का जन्मदाता और ज्ञाता माना गया है। इस दिन उनकी पूजा करने से जातक रोगमुक्त होता है। इस दिन बहुत ही सस्ती मात्र कुछ चीजें खरीदने से रोग और शोक मिटकर जातक सुख और समृद्धि प्राप्त करता है। आओ जानते हैं कि वे कौनसी चीजें हैं जिनमें से एक आप खरीद सकते हैं।

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है


〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
1. कमलगट्टा का बीज :- कमल के फल को कमलगट्टा कहते हैं। इसके अंदर से जो बीज निकलते हैं उनकी माला बनती हैं। आप चाहे तो माल खरीद सकते हैं लेकिन इनके बीज मिले तो उसे खरीदकर माता धन्वंतरि देव और माता लक्ष्मी को अर्पित करें। माता लक्ष्मी को कमल का फूल, फल और बीज बहुत ही पसंद हैं।

2. औषधी :- इस दिन औषधी जरूर खरीदना चाहिए। औषधियां हमें निरोगी बनाए रखती हैं। मान्यता के अनुसार कालाबच, घौडबच, कायस्थ, हेमवती, शंकर जटा और सर्व औषधी जैसी कुछ ऐसी औषधियां हैं जिन्हें खरीदकर घर में रखने से रोग दूर भागते हैं।

3. गोमती चक्र और कोड़ियां :- इस दिन बच्चों की सुरक्षा के लिए गोमदी चक्र और धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कोड़ियां जरूर खरीदें।

4. झाड़ू :- इस दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।

5. धनिया :- इस दिन जहां ग्रामीण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इसे खरीदकर माता लक्ष्मी को अर्पित करते हैं। धनतेरस पर इसे खरीदना बहुत ही शुभ होता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त 17
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 जारी की जायेगी.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) के लिये काफी लंबे समय से कयास लगाये जा रहे हैं. वैसे तो दीवाली तक पीएम किसान की 12वीं किस्त आने की उम्मीद थी ही, लेकिन इस बीच कृषि मंत्रालय ने ऑफिशियल स्टेटस जारी करके कन्फर्म कर दिया है कि 17-18 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त ट्रांसफर की जायेगी. दरअसल पूसा मेला ग्राउंड (Pusa Mela Ground) पर आयोजित एग्री स्टार्ट एप कॉन्क्लेव (Agri Start Up Conclave 2022) के साथ-साथ पीएम किसान सम्मान सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा. इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी की जायेगी.

थम गया अटकलों का दौर
खरीफ फसलों की कटाई के बाद रबी फसलों की बुवाई के लिये किसानों को पैसों की जरूरत पड़ती ही है. ऐसे में अब कृषि मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करके कन्फर्म कर ही दिया है कि 17 अक्टूबर से ही किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 12 किस्त के 2000 रुपये आने शुरू हो जायेंगे. 

किसानों को मिलेगा दिवाली का तोहफा
जाहिर है कि पीएम किसान योजना के तहत 10 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को साल में 6,000 रुपये दिये जाते हैं. ये सम्मान राशि तीन किस्तों में चार महीने के अंतराल पर दो-दो हजार रुपये की किस्तों में ट्रांसफर होती है. इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती-किसानी और व्यक्तिगत खर्चों को निपटाने में मदद मिलती है. अभी तक पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 11 किस्तों में 2.10 लाख करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधा बैंक खातों  में ट्रांसफर की जा चुकी है.

इस कारण हुई देरी
पीएम किसान की 11वीं किस्त ट्रांसफर होने पर कई अपात्र किसानों ने पीएम किसान योजना की सम्मान राशि का गलत तरीके से लाभ लिया, जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर ई-केवाईसी और लाभार्थियों के बैंक खातों का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया. इस योजना से कई किसान फर्जी दस्तावेजों के जरिये 2,000 रुपये का लाभ ले रहे थे. राज्य सरकारों ने इन किसानों को नोटिस जारी किये और किस्तें वापस वूसलने के बाद अपात्र किसानों को योजना से बाहर कर दिया. अभी तक किसानों को वेरिफिकेशन जारी है. यह अपने अंतिम चरण में है, जिसके तहत किसानों के बैंक खाते, आधार नंबर और जमीन का डिजिटल ब्यौरा (खसरा-खतौनी)  का भी सत्यापन चल रहा है. 

लिस्ट में चैक करें नाम
17-18 अक्टूबर को पीएम किसान की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) किसानों के बैंक खातों में आनी शुरू हो जायेगी. ऐसे में सभी लाभार्थी किसानों को पीएम किसान लाभार्थी सूची 2022  में अपना नाम चैक कर लेना चाहिये, क्योंकि वेरिफिकेशन के बाद ये सूची लगातार अपडेट की जा रही है. ऐसे में कहीं आपका नाम पीछे ना छूट जाये. 

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जायें.
  • होम पेज खुलते ही Farmer’s Corner के कॉलम पर  Beneficiary Status के ऑप्शन को सलेक्ट करें.
  • नया वेब पेज खुलने पर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम समेत सभी जानकारियां भर दें.
  • इसके बाद बैंक खाते और आधार से लिंक अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करवायें.
  • इसके बाद कैप्चा कोड एंटर करके Get Data पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ही PM Kisan Beneficiary List 2022 खुल जायेगी. यहां अपना नाम चैक कर सकते हैं.
ये दिवाली Roinet वाली Win Exciting Cash Prize

अगर आप Roinet Xpresso के माध्यम से नगद निकासी, मनी ट्रांसफर हवाई जहाज या ट्रेन टिकट बुक करने का काम करते है तो Roinet Xpresso आपके लिए लाया है ये दिवाली Roinet वाली (Win Exciting Cash Prize) उपहार योजना जिसमे आप 17 अक्टूबर 2022 से 24 अक्टूबर 2022 तक आपने द्वारा किये जाने वाले बिज़नेस पर 2100 तक का नगद पुरस्कार जीत सकते है

योजना को मुख्य रूप से 5 भागो में वर्गीकृत किया गया है Aeps ट्रांसक्शन, DMT ट्रांसक्शन, IRCTC PNR, Air PNR और CMD ट्रांसक्शन,
इसमें प्रत्येक वर्ग के लिए सम्पूर्ण भारत वर्ष में 17 अक्टूबर 2022 से 24 अक्टूबर 2022 के बीच सबसे ज्यादा ट्रांसक्शन करने वाले रिटेलर को 2100 नगद पुरस्कार मिलेगा , उदाहरण के लिए कोई रिटेलर 17 अक्टूबर 2022 से 24 अक्टूबर 2022 के बीच सबसे ज्यादा Aeps ट्रांसक्शन करता है तो उसको 2100 नगद पुरस्कार मिलेगा, यदि कोई रिटेलर 2 या अधिक कैटेगिरी में अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसको दोनों केटेगरी के 2100-2100 रूपए इनाम मिलेगा और यदि कोई रिटेलर सभी 5 केटेगरी में सर्वश्रेठ प्रदर्शन करता है तो उसे सभी केटेगरी के लिए 10500 की राशि मिलेगी

Bank के नए नियम: ‘चेक बाउंस’ होने पर दूसरे खाते से काटे जाएंगे पैसे!

चेक बाउंस के मामलों (Cheque Bounce Case) पर केंद्र सरकार सख्ती से निपटने की योजना बना रही है. आपको बता दे कि वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) चेक जारी करने वाले के अन्य खातों से पैसा काटने और ऐसे मामलों में नए खाते खोलने पर रोक लगाने जैसे कई कड़े नियमो को लाने पर विचार कर रही है.

Finance Ministry ने चेक बाउंस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी. इस तरह के कई सुझाव प्राप्त हुए हैं. ऐसे मामलों से कानूनी प्रणाली पर भार बढ़ता जा रहा है. इसमें कुछ ऐसे सुझाव हैं जिनमें कुछ कदम कानूनी प्रक्रिया से पहले उठाने पर चर्चा की गई है. साथ ही चेक जारी करने वाले के खाते में पर्याप्त पैसा नहीं है तो उसके अन्य खातों से राशि काट लेना का नियम आ सकता है.

कानूनी राय पर विचार

सूत्रों के अनुसार अन्य सुझावों में चेक बाउंस के मामले को कर्ज चूक की तरह लेना और इसकी जानकारी लोन सूचना कंपनियों को देना शामिल है, जिससे कि व्यक्ति के अंक कम किए जा सके. इन सुझावों को स्वीकार करने से पहले कानूनी राय ली जाएगी.

ये सुझाव अमल में आते हैं, तो भुगतानकर्ता को चेक का भुगतान करने पर मजबूर होना पड़ेगा और मामले को अदालत तक ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे कारोबारी सुगमता बढ़ेगी तथा खाते में पर्याप्त पैसा नहीं होने के बावजूद जानते-बूझते चेक जारी करने के चलन पर भी रोक लगेगी. चेक जारी करने वाले के अन्य खाते से राशि स्वत: काटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया और अन्य सुझावों को देखना होगा. चेक बाउंस होने का मामला अदालत में दायर किया जा सकता है और यह एक दंडनीय अपराध है जिसमें चेक की राशि से दोगुना जुर्माना या दो वर्ष तक का कारावास या दोनों सजा हो सकती है.

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उद्योग संगठन (पीएचडीसीसीआई) ने हाल में वित्त मंत्रालय से अनुरोध किया था कि चेक बाउंस के मामले में बैंक से पैसा निकलने पर कुछ दिन तक अनिवार्य रोक जैसे कदम उठाए जाएं जिससे कि चेक जारी करने वालों को जवाबदेह बनाया जा सके. PHDCCI का कहना है कि केंद्र सरकार को ऐसा कानून लाना चाहिए, जिसके तहत चेक का भुगतान नहीं होने की तारीख से 90 दिन के अंदर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के जरिये मामले को सुलझाया जाएगा.

केन्द्रीय वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय मल्होत्रा ​​को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उद्योग ने चेक बाउंस होने का मुद्दे को गंभीरता के साथ उठाया है. पीएचडीसीसीआई (PHDCCI) के महासचिव सौरभ सान्याल का कहना है कि भारत सरकार अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कारोबार सुगमता पर ध्यान केंद्रित कर रही है, इसलिए चेक के बाउंस होने से संबंधित मुद्दों पर विचार करना बहुत महत्वपूर्ण है. यह खरीदार और विक्रेता के बीच अविश्वास पैदा करता है.

जैन दीपावली 2022 विशेष एवं पूजन मुहूर्त Jain Diwali

Jain Diwali 2022 Muhurt

इस वर्ष सन् 2022 को वैदिक मतानुसार दीपावली और लक्ष्मी पूजन 24 नवम्बर 2022 की शाम या रात्रि में मनाई जाएगी क्योंकि वैदिक मतानुसार दीपावली पर्व मनाने के लिए शाम या रात्रि में अमावस्या तिथि का होना आवश्यक है जो कि 24 नवम्बर 2022 को ही मिलेगी, 25 नवम्बर 2022 को अमावस्या तिथि उदय काल में ही है अपरान्ह या शाम को अमावस्या नहीं है।
किन्तु दिगम्बर जैन धर्म के ग्रन्थों के अनुसार भगवान महावीर का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाने या निर्वाण लाड़ू चढ़ाने के लिए सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि का होना आवश्यक है जो कि 25 नवम्बर 2022 को ही होगी और इसीलिए भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक का लाड़ू 25 नवम्बर 2022 को चढ़ाया जाएगा और
जैनधर्म के अनुसार दीपावली भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक के पश्चात् उसी दिन शाम को गौतम गणधर के केवलज्ञान प्राप्ति के उपलक्ष्य में मनाई जाती है इसलिए जैनधर्म अनुयायियों की दीपावली भी 25 नवम्बर 2022 की शाम को ही मनाई जानी चाहिए।

Baroda U.P. Gramin Bank Now Baroda U.P. Bank

Baroda Uttar Pradesh Gramin Bank का नया नाम

Baroda Uttar Pradesh Gramin Bank का नया नाम, भारत सरकार के नोफिफिकेशन नंबर 3837 दिनांक 26 नबम्बर 2019 से Baroda Uttar Pradesh Gramin Bank , Purvanchal Bank and Kashi Gomti Samyut Gramin Bank को मिला कर एक नया और बड़ा बैंक बनाया गया Baroda U.P. Bank जो बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की स्पॉन्सरशिप से है और इसका हेड ऑफिस गोरखपुर में है

इन सभी बैंको के विलय के पहले इस बैंक का नाम बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक (Baroda Uttar Pradesh Gramin Bank) था जो अब बड़ौदा उप्र बैंक (Baroda U.P. Bank) हो गया है बैंक के नाम से ग्रामीण शब्द को अलग कर दिया गया है

बैंक का नया Logo

New logo of Bank

साथ ही बैंक का नया लोगो भी जारी किया गया है जिसमे मध्य में Bank of Baroda का Logo है जो की स्पॉन्सरशिप बैंक है Baroda U.P. Bank का, Bank of Baroda के Logo दो “B” है जिनके मध्य में उगता हुआ सूरज है जिसे बड़ौदा Sun कहा जाता है

बड़ौदा Sun के दोनों ओर हरी पत्ती की टहनियाँ ग्रामीण भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देकर ग्रामीण लोगों की ‘आशा की किरण’ की रक्षा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

नया IFSC कोड

Purvanchal Bank and Kashi Gomti Samyut Gramin Bank के खाता धारक अब नए IFSC कोड BARB0BUPGX का प्रयोग करेंगे , ध्यान दे की IFSC कोड में BARB के बाद पांचवा अक्षर 0 (जीरो/शून्य है) O (ओ) नहीं है

बैंक खाते का शेष (बैलेंस)

बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक (Baroda Uttar Pradesh Gramin Bank) के खाता धारक आपने बैंक खाते का शेष (बैलेंस) जानने के लिए आपने बैंक खाते में पंजीकृत मोबाइल नंबर से 9986454440 पर मिस्ड कॉल करके जान सकते है