अक्षय तृतीया एक अत्यंत शुभ और पुण्यदायी तिथि है
अक्षय तृतीया एक अत्यंत शुभ और पुण्यदायी तिथि है, जिसे हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे ‘अक्ती’ और ‘अक्खा तीज’ के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन इतना पवित्र माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती — इसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है।
👉 वर्ष 2025 में अक्षय तृतीया तिथि प्रारम्भ 29 अप्रैल को शाम 5.32 बजे से होगी और 30 अप्रैल को दोपहर 2.13 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी। उदया तिथि में अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। ( स्थान के अनुसार समय में थोड़ा परिवर्तन सम्भव है, सही समय के लिए अपने लोकल पंचांग को देखें)
अक्षय तृतीया का शाब्दिक अर्थ:
“अक्षय” = जिसका कभी क्षय न हो (जो कभी समाप्त न हो)
“तृतीया” = तीसरा दिन (शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि)
इस दिन किया गया दान, तप, जप, हवन, विवाह, गृहप्रवेश, आदि कार्य अक्षय फल देने वाले माने जाते हैं।
🔰 अक्षय तृतीया का ज्योतिषीय महत्व :
1. सूर्य और चंद्र का उच्च स्थिति में होना :
अक्षय तृतीया एकमात्र तिथि है जब सूर्य मेष राशि में (उच्च का) और चंद्रमा वृष राशि में (उच्च का) होता है।
यह दिन सौर और चंद्र ऊर्जा दोनों के सामंजस्य का प्रतीक होता है। ज्योतिष में, जब सूर्य और चंद्र दोनों उच्च राशि में हों, तो यह अत्यंत शुभ और ऊर्जा-सम्पन्न संयोग होता है।
2. कार्य आरंभ का श्रेष्ठ समय :
इस दिन नए व्यापार की शुरुआत, संपत्ति खरीदना, विवाह, निवेश आदि के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती — यह अपने आप में सर्वोत्तम मुहूर्त है।
3. कुंडली के अनुसार ग्रहों के दोष निवारण का अवसर :
यह दिन ज्योतिषीय उपायों जैसे रत्न धारण, दान, जप, पितृ तर्पण, ग्रह शांति आदि के लिए बहुत उपयुक्त होता है।
विशेष रूप से जिनकी कुंडली में मंगल, शुक्र, शनि या राहु-केतु दोष होते हैं, उनके लिए यह दिन उपाय करने हेतु उत्तम होता है।
4. धन व समृद्धि का कारक :
इस दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह लक्ष्मी के स्थायित्व का प्रतीक है।
कुबेर और लक्ष्मी पूजन कर वित्तीय स्थायित्व और आर्थिक वृद्धि का संकल्प लिया जाता है।
पौराणिक महत्व :
🔶️ इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था।
🔶️ महाभारत में, युधिष्ठिर को श्रीकृष्ण ने इसी दिन अक्षय पात्र प्रदान किया था।
🔶️ त्रेता युग का प्रारंभ भी इसी दिन हुआ था।
🔶️इस दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर 1008 आदिनाथ भगवन को प्रथम बार 6 माह की प्रतीक्षा उपरांत आहार प्राप्त हुआ था
चैत्र नवरात्र 2025
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
चैत्र नवरात्र की तिथि, पूजन, शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि
चैत्र नवरात्रि 2025 तिथि पूजन शुभ मुहूर्त‼️
उदयातिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्र रविवार, 30 मार्च रविवार 2025 से ही शुरू होने जा रहा है।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त‼️
चैत्र नवरात्रि के लिए कलश स्थापना के दो विशेष मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं-
पहला मुहूर्त_ प्रतिपदा के एक तिहाई समय में कलश स्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है, जो 30 मार्च 2025 को सुबह 06,14 से 10,21 बजे तक है।
दूसरा मुहूर्त_ अभिजीत मुहूर्त, 30 मार्च 2025 को दोपहर 12,02 से 12,50 बजे तक है, जब कलश स्थापित किया जा सकता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घटस्थापना का सर्वोत्तम समय प्रातःकाल होता है, जिसे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दौरान किया जाता है। यदि इस समय चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग उपस्थित हो, तो घटस्थापना को टालने की सलाह दी जाती है।
घटस्थापना का महत्व‼️
कलश स्थापना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह देवताओं की कृपा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन भी है।
कलश के मुख पर- भगवान विष्णु
गले में- भगवान शिव
नीचे के भाग में- भगवान ब्रह्मा
मध्य में- मातृशक्ति (दुर्गा देवी की कृपा)
इसलिए, घटस्थापना का सही समय और विधि अपनाकर देवी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
घटस्थापना की सही विधि‼️
साफ-सफाई करें: जिस स्थान पर घटस्थापना करनी है, वहां गंगाजल का छिड़काव करें और उसे पवित्र करें।
मिट्टी का पात्र लें: इसमें जौ बोएं, जो समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं।
कलश की स्थापना करें: मिट्टी के घड़े में जल भरें, उसमें गंगाजल, सुपारी, अक्षत (चावल), दूर्वा, और पंचपल्लव डालें।
नारियल रखें: कलश के ऊपर लाल या पीले वस्त्र में लिपटा हुआ नारियल रखें।
मां दुर्गा का आह्वान करें: मंत्रों का जाप करें और कलश पर रोली और अक्षत अर्पित करें।
नवरात्रि के दौरान दीप जलाएं: घटस्थापना के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित करें, ताकि घर में सुख और शांति बनी रहे।
घटस्थापना के लाभ‼️
घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
देवी दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होते हैं।
मनोकामनाएं पूरी होने का विश्वास है।
घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
इस शुभ महोत्सव में ही कलश की स्थापना कर अच्छा रहेगा। दुर्गा जी के नौ भक्तों में सबसे पहले शैलपुत्री की आराधना की जाती है।
चैत्र नवरात्रि 2025 के कार्यक्रम‼️
चैत्र नवरात्रि 2025 का 09 दिनों का पूजा कैलेंडर के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है।
प्रत्येक दिन एक देवी का पूजन किया जाता है, और हर देवी के स्वरूप में अलग-अलग प्रकार की शक्ति और आशीर्वाद समाहित होते हैं।
इस बार नवरात्रि 08 दिन की होगी लेकिन ज्वारे विसर्जन नवम दिन 07 अप्रैल को ही होगा।
तिथि दिनांक वार देवी पूजा
|| || || ||
प्रतिपदा_ 30 मार्च, रविवार, मां शैलपुत्री।
द्वितीया_ 31 मार्च, सोमवार, मां ब्रह्मचारिणी।
तृतीया_ 01 अप्रैल, मंगलवार, मां चंद्रघंटा।
चतुर्थी,पंचमी_ 02 अप्रैल, बुधवार, मां कूष्मांडा- स्कंदमाता।
षष्ठी__ 03 अप्रैल, गुरुवार, मां कात्यायनी।
सप्तमी_ 04 अप्रैल, शुक्रवार, मां कालरात्रि।
अष्टमी_ 05 अप्रैल, शनिवार, मां महागौरी।
नवमी_ 06अप्रैल, रविवार, मां सिद्धिदात्री।