password
34 लाख भारतीय पासवर्ड में एक ही शब्द ‘Password’ का इस्तेमाल करते
password

साइबर सिक्योरिटी पर काम करने वाली वैश्विक संस्था नार्डपास. कॉम ने अभी हाल में एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें 200 सबसे कमजोर और जल्दी हैक हो सकने वाले पासवर्ड की लिस्ट जारी की गई थी.

देश में 68 करोड़ से ज्यादा लोग सोशल मीडिया, बैंकिंग , UPI या किसी न किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े है इनके अकाउंट को सुरक्षित रखने पासवर्ड एक ताले की चाबी की तरह होता है एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था नार्डपास ने वर्ष 2022 के सबसे ज्यादा कॉमन पासवर्ड की सूची जारी की है , नार्डपास ने ये रिसर्च भारत सहित 30 देशो में की है, रिसर्च के अनुशार कुल 49 लाख लोगो ने ने अपने पासवर्ड के रूप में ‘PASSWORD’ को ही चुना इनमे से 35 लाख तो केवल भारतीय लोग थे , 75 हज़ार से ज्यादा भारतीय पासवर्ड ने ‘Bigbasket’ शब्द का इस्तेमाल कर रहे है नार्डपास पाया की लोग स्पोर्ट टीम , मूवी कैरेक्टर , फ़ूड आइटम से से जुड़े पासवर्ड का प्रयोग सबसे ज्यादा करते है

भारत में qwerty, anmol123, googledummy जैसे शब्दों का ज्यादा प्रयोग किया जा रहा साथ ही लोग अपनी प्रेमिका, पत्नी, बच्चो या India@123 जैसे शब्दों को पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल कर रहे,

इससे लोगो के सोशल मीडिया, बैंकिंग , UPI या किसी न किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को एक मिनिट से भी कम समय में ब्रेक किया जा सकता है इसीलिए आप अगर इन शब्दों का प्रयोग करते है तो साबधान हो जाये और आपने पासवर्ड को अधिक सुरक्षित बनाये और समय समय पर पासवर्ड को बदलते रहे म साथ ही पासवर्ड या OTP को किसी के साथ साझा न करे

पासवर्ड में इन शव्दो का ज्यादा प्रयोग

PASSWORD
123456
123345678
BIGBASKET
123456789
PASS@123
1234567890
ANMOL123
ABCD1234
GOOGLEDUMMY

आजकल जल्दी में काम निपटाने के लिए लोग कार्ड या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर ध्यान देते हैं. यह काम कम समय में हो जाता है लेकिन इसके कई खतरे हैं. स्वाइप मशीन या पीओएस से भी ट्रांजेक्शन किया जाता है. इन साधनों के साथ फ्रॉड के खरते भी बढ़ रहे हैं. इससे बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि यूजर अपने मोबाइल फोन में इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते वक्त स्ट्रांग पासवर्ड का इस्तेमाल करें. पासवर्ड कभी भी साधारण नहीं रखें. उसमें शब्द और संख्या मिलाकर डालें. कुछ स्पेशल कैरेक्टर्स भी डाल सकते हैं. बैंकिंग सुरक्षा के लिए यह सलाह दी जाती है कि पासवर्ड मोबाइल या अपने कंप्यूटर पर लिख कर नहीं रखें. किसी व्यक्ति को इसकी जानकारी न दें और समय-समय पर इसे बदलते रहें.

आजकर जिस तेजी से फ्रॉड की घटनाएं बढ़ रही हैं, उससे कस्टमर के साथ-साथ बैंकों की भी परेशानी बढ़ रही है. कस्टमर का पैसा गायब होता है तो बैंकों की जिम्मेदारी होती है उसे समय पर लौटाएं और कस्टमर्स को उच्च स्तर की सुरक्षा दें. कस्टमर को जब तक बैंक पर भरोसा नहीं होगा, बैंक का काम तेजी से नहीं बढ़ेगा. फिशिंग, ट्रोजन या मैलवेयर जैसे खतरे जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसके बारे में बैंक समय-समय पर लोगों को आगाह करते हैं. हाल के दिनों में सिम स्वैप की घटनाएं भी बढ़ी हैं जिसे लेकर बैंकों ने अपने कस्टमर्स को सावधान किया है.

https://nordpass.com/

बचत और निवेश एक सुगम आर्थिक मार्ग : प्रदीप कुमार जैन “लिम्का बुक आफ रिकार्डस” धारक 

“अल्प बचत से (बूँद -बूँद से बनता सागर) कैपिटल फारमेशन एक सुगम आर्थिक मार्ग” : प्रदीप कुमार जैन (PennyWise)

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हम जिस समाज में रहते हैं वहाँ की हर आवश्यकता की पूर्ति के लिए धनराशि की आवश्यकता होती है हर एक साधारण नागरिक के पास छोटी-छोटी धनराशि हमेशा उपलब्ध पर और वह उसे बडा़ बनाने की इच्छा ही नहीं हर संभव प्रयास करना चाहता है किन्तु मार्गदर्शन के अभाव में ऐसा नहीं कर पाता है मैंने अर्थशास्त्र में मास्टर तक शिक्षा प्राप्त करी है तथा कोरबा (छत्तीसगढ़)जैसे विकास की मुख्यधारा से दूर स्थान पर 36 वर्ष से ज्यादा समय तक रहकर मेरे इस अनुकरणीय कार्य का राष्ट्रीय कीर्तिमान वर्ष 1997 में जो कि हमारे देश की स्वतन्त्रता दिवस की पचासवीं वर्षगाँठ वर्ष था में इस कार्य को अनोखे तरीके से कार्य करने वाली संस्था “लिम्का बुक आफ रिकार्डस” ने अपने पेज क्रमांक 176 पर PennyWise के नाम से दर्ज किया है।

 आज हमारे देश की जनता की व्यक्तिगत एवं रोजाना की घरेलू आवश्यकता की पूर्ति के लिए नियमित, स्वअनुशासित तरीके से लम्बे समय के लिए “अल्प बचत” करने की आदत डालने की आवश्यकता है तथा आम जनता सफल रोल माडल की वर्किंग स्टाइल की नकल करना सहज स्वीकार करना आसान मानती है और इस प्रक्रिया से “कैपिटल फारमेशन” होगा ।

बचत सभी करना चाहते हैं और शायद यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि बचत करना सबसे ज्यादा कष्ट का कार्य है।बचत करने के लिए अपनी इच्छाओं को पोस्टपोन् करना पड़ता है।मैंने अल्प बचत करने के दो बार राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाकर कीर्तिमानों को दर्ज करनेवाली संस्था लिम्का बुक आफ रिकार्डस में आजा से 24 वर्ष पहले देश की स्वतन्त्रता दिवस की 50 वीं सालगिरह वर्ष पर देश को अनोखा गिफ्ट दिया था और इस वर्ष देश की स्वतन्त्रता दिवस के 75 वीं सालगिरह वर्ष में आपके साथ शेयर कर रहा हूँ।

मैंने 1979 में कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षा पास करी नम्बर भी ज्यादा नहीं आऐ टोटल परसेन्टेज 54.12 थे।और उसी वर्ष से PRE ENGINEERING TEST (PET) की शुरूआत हुई थी।और मेरे सहपाठी छात्रों को जिनके 48% अंक आऐ थे उन्हें भी प्रदेश के किसी न किसी इंजीनियरिंग कालेज में सीट मिल ही गई थी।
मैं चूँकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का सदस्य था तो मेरी आवश्यकता जल्दी से जल्दी पैसा कमाने की थी।
तो मैंने आई.टी.आई. में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिऐ रेडियो एवं टेलीविजन ट्रेड से करने के लिऐ एडमिशन लिया।
वर्ष 1981 में मेरा आई.टी.आई. का दो वर्षों की प्रशिक्षण अवधि पूरी हुई।
वर्ष 1982 में “एशियाड -82” का आयोजन हमारे देश में होना था एवं तात्कालीन प्रधानमंत्री महोदया ने अपनी इच्छा व्यक्त करी की “एशियाड -82” का लाइव टेलीकास्ट कम से कम हर राज्य के एक शहर में दूरदर्शन के माध्यम से अवश्य होगा।उनकी इस इच्छा से मेरे जैसे प्रशिक्षुकों को रोजगार प्राप्त होने की उम्मीद जगी।
हालाँकि मुझे 1982 में ही “केंपस सिलेक्शन पद्धति” पर रोजगार का अवसर “भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड”बालकोनगर,कोरबा -जिला बिलासपुर में मिला।
उस समय यह स्थान भौगोलिक दृष्टिकोण से विकास की मुख्यधारा से बहुत दूर स्थित था।
सिलेक्शन पश्चात मेडिकल एक्जामिनेशन पास करना आवश्यक था।जो करीब 3 दिन चलता था।
मेडिकल एक्जाम पास होने की रिपोर्ट के लिऐ 3 से 5 दिन इंतजार करना पड़ता है।
पास होने की स्थिति में एक बाँड भरना पड़ता था जिसे “साल्वेन्सी” के नाम से जाना जाता था।
फिर एक वर्ष की अवधि के लिऐ प्रशिक्षण पर नियुक्ति करी जाती थी।
एक वर्षीय प्रशिक्षण पूर्ण होने पर 27 फरवरी 1984 से कंपनी के नियमित कर्मचारी के रूप में नियुक्ति मिली।

कीर्तिमान रचना बुरा नहीं किन्तु हमारे देशभर में कीर्तिमानों को रचने वाले कीर्तिमान धारकों को कोई कल्याणकारी सुविधा नहीं है न तो किसी सामाजिक संस्था के द्वारा और न ही सरकार के द्वारा जबकि कीर्तिमान रचने में जो मेहनत लगती है वह “आउट आफ एनी यूनीवर्सिटी सिलेबस” से ज्यादा लगती है।

लेख : प्रदीप कुमार जैन “लिम्का बुक आफ रिकार्डस” धारक 

SBI
SBI ने LOAN की ब्याज दरों में 15 बीपीएस तक की बढ़ोतरी की, कर्ज की EMI और बढ़ेगी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी उधारी दर की सीमांत लागत (MCLR) को सभी अवधियों में 10-15 आधार अंकों तक बढ़ा दिया है। इस नवीनतम एमसीएलआर वृद्धि के कारण, उधारकर्ताओं का ईएमआई खर्च और बढ़ जाएगा। नई ब्याज दरें 15 नवंबर, 2022 से प्रभावी हैं।

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, एक महीने और तीन महीने के लिए एमसीएलआर 7.60% से बढ़ाकर 7.75% कर दिया गया है; छह महीने और एक साल के लिए एमसीएलआर को 7.90% से बढ़ाकर 8.05% कर दिया गया है; तीन वर्षों के लिए एमसीएलआर को 8.15% से बढ़ाकर 8.25% कर दिया गया है; और तीन साल के लिए MCLR को 8.25% से बढ़ाकर 8.35% कर दिया गया है।

बैंक ने इससे पहले 15 अक्टूबर, 2022 को एमसीएलआर में बढ़ोतरी की थी। बैंक ने सभी अवधि के लिए दरों में 25 आधार अंकों (बीपीएस) की बढ़ोतरी की थी।

SBI
Asix CASA
SPICE MONEY AXIS CASA ERROR AND SOLUTION

स्पाइस मनी द्वारा Asix Bank खाता खोलते समय आने वाली error और उनका समाधान

Spice Money Axis Bank
Spice Money Axis Bank
Spice Money Axis CASA (Current Account Saving Account Service Live)
Asix CASA

Spice Money Axis Bank Current A/c Saving A/c (CASA)

भारत की सबसे बड़ी Fintech कंपनी स्पाइस मनी और Axis बैंक आपने 20 लाख से भी ज्यादा स्पाइस मनी अधिकारी (रिटेलर) भाइयो के लिए लेकर आया है ग्राहकों के लिए Current Bank Account और Saving Bank Account खोलें की सुविधा जो की सभी स्पाइस मनी अधिकारी (रिटेलर) के लिए निशुल्क रहेगी मतलब इस सर्विस को Activate करने के लिए हमारे स्पाइस मनी अधिकारी (रिटेलर) को अन्य Fintech कंपनी के जैसा अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा ये प्रक्रिया पूर्णता ऑनलाइन, पारदर्शी और सुरक्षित है, स्पाइस मनी अधिकारी इस सेवा को शुरू करने आपने डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करे , और अपना भौतिक सत्यापन ( Physical Verification ) कराये ये आवश्यक है ,जीरो MAB Current Bank Account इस फिनटेक इंडस्ट्री में स्पाइस मनी का एक पहल है

Product Feature - Current Ac

  • e-kyc आधारित प्रकिया के माध्यम से खाता open किया जायेगा
  • अगर Current Account स्पाइस मनी अधिकारी का है तो ये खाता टीडीएस (TDS on Cash withdral Under Section 194N(III) of Income Tax act) फ्री रहेगा
  • खाता तुरंत (Instant) एक्टिवेट होगा मतलब जमा निकासी instant की जा सकती है
  • मासिक औसत शेष (MAB-Monthly Average Balance) की आवस्यकता नहीं
  • एटीएम कार्ड का वार्षिक शुल्क 250/- + GST
  • कोई रखरखाव (Maintenance) शुल्क नहीं
 
 

Other Features

  • Home और Non Home ब्रांच में अधिकतम 1 लाख रुपये नगद प्रतिमाह जमा करने की सुविधा (1 लाख रुपये प्रतिमाह से अधिक जमा नहीं कर सकते)
  • नगद निकासी फ्री (unlimted) कोई सीमा नहीं
  • Cheque Book फ्री
  • NEFT और RTGS  निशुल्क
  • IMPS चार्ज
    • 10000  रूपए तक 2.50/- प्रति लेनदेन
    • 10001  से 1 लाख  रूपए तक 5/-  प्रति लेनदेन
    • 1 लाख से 2 लाख  रूपए तक 15/-  प्रति लेनदेन
    • 2 लाख से अधिक पर 25/-  प्रति लेनदेन

       

Axis Bank

Product Feature - Saving Ac

  • e-kyc आधारित प्रकिया के माध्यम से खाता open किया जायेगा
  • खाता तुरंत (Instant) एक्टिवेट होगा मतलब जमा निकासी instant की जा सकती है
  • मासिक औसत शेष (MAB-Monthly Average Balance) की आवस्यकता नहीं
  • खाता खोलते समय न्यूनतम शुरूआती (Minimum Initial Funding) 500/- की आवस्यकता होगी
  • एटीएम कार्ड का वार्षिक शुल्क 250/- + GST
  • एटीएम के माध्यम से 40000/- रूपए तक प्रतिदिन निकासी
  • और POS (पॉइंट ऑफ़ सेल) से 3 लाख रूपए तक प्रतिदिन की सीमा

Transaction Benefits

  • फ्री 4 फर्स्ट Transaction प्रति माह
  • नगद Transaction Non Home Branch
    • 25000 प्रतिदिन निशुल्क
    • 25000 से ज्यादा होने पर Rs. 5/- प्रतिहजार शुल्क

Other Features

  • प्रति वर्ष एक Cheque बुक फ्री (20 चेक वाली)
  • एक से अधिक चेक बुक होने पर 100/- प्रति चेक बुक शुल्क
  • Axis Bank ATM से 5 निकासी प्रतिमाह निशुल्क
  • Axis Bank ATM से बैलेंस चेक करना Unlimited पूर्णता फ्री
  • अन्य बैंक के एटीएम से 5 निकासी और बैलेंस चेक निशुल्क
  • फ्री निकासी के बाद 20/- प्रति निकासी और फ्री बैलेंस चेक के बाद 1 0/- प्रति बैलेंस चेक
  • NEFT और RTGS  निशुल्क
  • IMPS चार्ज
    • 1000  रूपए तक 2.50/- प्रति लेनदेन
    • 1001  से 1 लाख  रूपए तक 5/-  प्रति लेनदेन
    • 1 लाख से 2 लाख  रूपए तक 15/-  प्रति लेनदेन
    • डिमांड ड्राफ्ट शुल्क
      • 10000 रुपये तक 50/-
      • 10000 रूपए से अधिक पर 5/- प्रति हजार (न्यूनतम 75/- रूपए )

         

         

 

 

स्पाइस मनी अधिकारी द्वारा खोले गए खाते में जमा निकासी की सुविधा प्रदान की जावेगी वर्त्तमान में AEPS ( आधार कार्ड ) के माध्यम से निकासी सुविधा उपलब्ध है जल्द ही जमा करने की सुविधा भी प्रारम्भ की जावेगी

Sushil Modi (Spice Money Distributor)

Watch on YouTube https://www.youtube.com/@modi-infotech

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त 17
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 जारी की जायेगी.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) के लिये काफी लंबे समय से कयास लगाये जा रहे हैं. वैसे तो दीवाली तक पीएम किसान की 12वीं किस्त आने की उम्मीद थी ही, लेकिन इस बीच कृषि मंत्रालय ने ऑफिशियल स्टेटस जारी करके कन्फर्म कर दिया है कि 17-18 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त ट्रांसफर की जायेगी. दरअसल पूसा मेला ग्राउंड (Pusa Mela Ground) पर आयोजित एग्री स्टार्ट एप कॉन्क्लेव (Agri Start Up Conclave 2022) के साथ-साथ पीएम किसान सम्मान सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा. इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी की जायेगी.

थम गया अटकलों का दौर
खरीफ फसलों की कटाई के बाद रबी फसलों की बुवाई के लिये किसानों को पैसों की जरूरत पड़ती ही है. ऐसे में अब कृषि मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करके कन्फर्म कर ही दिया है कि 17 अक्टूबर से ही किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 12 किस्त के 2000 रुपये आने शुरू हो जायेंगे. 

किसानों को मिलेगा दिवाली का तोहफा
जाहिर है कि पीएम किसान योजना के तहत 10 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को साल में 6,000 रुपये दिये जाते हैं. ये सम्मान राशि तीन किस्तों में चार महीने के अंतराल पर दो-दो हजार रुपये की किस्तों में ट्रांसफर होती है. इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती-किसानी और व्यक्तिगत खर्चों को निपटाने में मदद मिलती है. अभी तक पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 11 किस्तों में 2.10 लाख करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधा बैंक खातों  में ट्रांसफर की जा चुकी है.

इस कारण हुई देरी
पीएम किसान की 11वीं किस्त ट्रांसफर होने पर कई अपात्र किसानों ने पीएम किसान योजना की सम्मान राशि का गलत तरीके से लाभ लिया, जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर ई-केवाईसी और लाभार्थियों के बैंक खातों का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया. इस योजना से कई किसान फर्जी दस्तावेजों के जरिये 2,000 रुपये का लाभ ले रहे थे. राज्य सरकारों ने इन किसानों को नोटिस जारी किये और किस्तें वापस वूसलने के बाद अपात्र किसानों को योजना से बाहर कर दिया. अभी तक किसानों को वेरिफिकेशन जारी है. यह अपने अंतिम चरण में है, जिसके तहत किसानों के बैंक खाते, आधार नंबर और जमीन का डिजिटल ब्यौरा (खसरा-खतौनी)  का भी सत्यापन चल रहा है. 

लिस्ट में चैक करें नाम
17-18 अक्टूबर को पीएम किसान की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) किसानों के बैंक खातों में आनी शुरू हो जायेगी. ऐसे में सभी लाभार्थी किसानों को पीएम किसान लाभार्थी सूची 2022  में अपना नाम चैक कर लेना चाहिये, क्योंकि वेरिफिकेशन के बाद ये सूची लगातार अपडेट की जा रही है. ऐसे में कहीं आपका नाम पीछे ना छूट जाये. 

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जायें.
  • होम पेज खुलते ही Farmer’s Corner के कॉलम पर  Beneficiary Status के ऑप्शन को सलेक्ट करें.
  • नया वेब पेज खुलने पर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम समेत सभी जानकारियां भर दें.
  • इसके बाद बैंक खाते और आधार से लिंक अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करवायें.
  • इसके बाद कैप्चा कोड एंटर करके Get Data पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ही PM Kisan Beneficiary List 2022 खुल जायेगी. यहां अपना नाम चैक कर सकते हैं.