लाडली बहना योजना | जून माह से 1 हजार रुपए की राशि मिलेंगी

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सभी को साधने की कोशिश कर रही हैं। इसमें आधी आबादी का विश्वास जीतने पार्टी ने बड़ा दाव चला हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना का ऐलान किया था। जिसको अब जमीन पर उतारने की कार्रवाई शुरू हो गई हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू करेगी। इसमें महिलाओं को हर माह 1 हजार रुपए दिये जाएंगे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा जी के पवित्र तट पर अभी तक लाडली लक्ष्मी योजना थी। अब लाडली बहना योजना बनाई जाएगी। सीएम ने कहा कि हमारी जो गरीब बहने हैं। निम्न-मध्यम वर्ग की बहने हैं। कोई भी जाति की हो। पंथ की हों। बहने तो बहने है। जो सामान्य वर्ग की हों। पिछड़े वर्ग की हों, अनुसूचित जाति, जनजाती की हो। बहनों से कैसा भेदभाव है। ऐसी बहनों को अब एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा। साल में 12 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि हर पात्र परिवार की बहन के खाते में हर माह एक हजार रुपए डालें जाएंगे। ताकि वह आर्थिक रूप से सशक्कत हो सकें। इस योजना पर पांच वर्षों में 60 हजार करोड़़ रुपए खर्च होने का अनुमान हैं।

लाडली बहना योजना